विद्यालय निरीक्षण में गायब मिली शिक्षिका से जवाब तलब

KAIMUR NEWS.जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और अनुशासित बनाये रखने के लिये लगातार विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है. इसी क्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, दुर्गावती ने 7 फरवरी को अपराह्न 3 बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय सावठ दुर्गावती का निरीक्षण किया था.

24 घंटे के अंदर मांगा गया है जवाब, नहीं देने पर होगी कार्रवाई भभुआ नगर. जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और अनुशासित बनाये रखने के लिये लगातार विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है. इसी क्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, दुर्गावती ने 7 फरवरी को अपराह्न 3 बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय सावठ दुर्गावती का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान संबंधित विद्यालय की विशिष्ट शिक्षिका सपना सिंह विद्यालय में अनुपस्थित पायी गयीं थीं. शिक्षिका के अनुपस्थित पाये जाने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने उक्त शिक्षिका पर कार्रवाई करने के लिए डीपीओ स्थापना को पत्र लिखा था. इधर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पत्र के आलोक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने शिक्षिका से स्पष्टीकरण की मांग की है. डीपीओ ने जारी पत्र में उल्लेख किया है कि विद्यालय के पठन-पाठन का कार्य छोड़ कर अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहना आपकी कर्तव्यहीनता और अनुशासनहीनता को दर्शाता है. यह आचरण न केवल शिक्षक आचार संहिता के प्रतिकूल है, बल्कि इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है. अधिकारियों का मानना है कि शिक्षकों की उपस्थिति और सक्रिय भूमिका से ही शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकती है. साथ ही डीपीओ ने 24 घंटे के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है. पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के अंदर संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होता है, तो संबंधित शिक्षिका के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >