बिना हेलमेट व बिना कागजात वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई कुदरा. थाना क्षेत्र के शहर की विभिन्न सर्विस सड़कों पर सोमवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 22 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला. पुलिस ने अभियान के दौरान बिना हेलमेट चल रहे बाइक चालकों व बिना कागजात के चल रहे वाहनों को जब्त किया. वहीं बिना सीट बेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चालकों पर भी जुर्माना लगाया गया. अभियान के दौरान बिना हेलमेट व बिना कागजात के वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया. इस दौरान पुलिस ने वाहनों की डिग्गी खोलकर उसमें रखे सामानों की भी जांच की. पुलिस द्वारा चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान से चोरी की बाइक चलाने वाले चोर भी पकड़े जाते हैं. साथ ही अवैध शराब के तस्कर भी ऐसे अभियानों में अक्सर पकड़े जाते हैं. इस अभियान से बाइक चालकों को हेलमेट पहनकर सुरक्षित यात्रा करने की सीख मिल रही है, वहीं सरकार को भी राजस्व का लाभ मिल रहा है. पुलिस की इस कार्रवाई से बाइक चालकों में हड़कंप मचा रहा. सड़क पर पुलिस की कार्रवाई देख बिना हेलमेट वाले कई बाइक चालक पीछे मुड़कर दूसरे रास्ते से भागते नजर आये. इस संबंध में थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को हेलमेट का प्रयोग करने व वाहन के कागजात के साथ सफर करने का संदेश दिया जा रहा है.
कुदरा में वाहन चेकिंग अभियान, 22 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला
बिना हेलमेट व बिना कागजात वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई
