जलालपुर पैक्स में खुला प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, सस्ती दर पर मिलेंगी दवाएं

स्थानीय प्रखंड के जलालपुर पैक्स का आरडी 84 पर खुला प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र अब 80 से 90 प्रतिशत सस्ती दर पर दवाएं उपलब्ध करायेगा.

भभुआ विधायक भरत बिंद ने किया उद्घाटन, ग्रामीणों में खुशी की लहर रामपुर. स्थानीय प्रखंड के जलालपुर पैक्स का आरडी 84 पर खुला प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र अब 80 से 90 प्रतिशत सस्ती दर पर दवाएं उपलब्ध करायेगा. केंद्र प्रायोजित योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि भभुआ विधायक भरत बिंद ने किया. इस मौके पर जलालपुर पैक्स अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष भाजपा सह पीपी सतीश कुमार सिंह, पीपी मंगल सिंह, सहकारिता पदाधिकारी प्रशांत कुमार, जयवर्धन कुमार, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विमलेश पांडेय, किसान मोर्चा जिला सचिव अनिल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा मनोज जयसवाल, समाजसेवी पिंटू सिंह व पैक्स सचिव अशोक कुमार उपस्थित थे. उद्घाटन पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक भरत बिंद ने बताया कि अब गांव में ही ब्रांडेड दवाओं के मुकाबले 80 से 90 प्रतिशत तक सस्ती जेनरिक दवाएं मिलेंगी. उद्घाटन में पहुंचे अतिथियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस योजना से गरीब और मध्यम वर्ग को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी और महंगी दवाओं के बोझ से लोगों को मुक्ति मिलेगी. पैक्स अध्यक्ष संदीप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना का मकसद प्रखंड व पंचायत के हर नागरिक तक सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं पहुंचाना है, जो उनकी प्रथम प्राथमिकता है. स्थानीय लोगों ने केंद्र खुलने पर खुशी जतायी और कहा कि अब इलाज के लिए शहर नहीं भागना पड़ेगा. सहकारिता पदाधिकारी रामपुर प्रशांत कुमार ने बताया कि जिले में जलालपुर पंचायत में यह पहला प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला गया है, जहां कैंसर जैसी बीमारी की दवाएं भी सस्ते दर पर मिलेंगी. केंद्र पर बीपी, शुगर, हार्ट, एंटीबायोटिक समेत 2000 से अधिक प्रकार की दवाएं और 300 सर्जिकल आइटम उपलब्ध हैं. उद्घाटन के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >