जर्जर भवन में आंगनबाड़ी केंद्र संचालन की तैयारी से बढ़ी चिंता

छत जर्जर व आसपास गंदगी, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल

छत जर्जर व आसपास गंदगी, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल कुदरा. स्थानीय प्रखंड की घटाव पंचायत अंतर्गत फखराबाद गांव में स्थित एक जर्जर सामुदायिक भवन का चयन आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन के लिए किये जाने से स्थानीय लोगों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है. यह भवन शिव मंदिर के पीछे व नदी के किनारे स्थित है, जिसकी हालत काफी खराब बतायी जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार, भवन की छत कई जगहों से फट चुकी है व कभी भी गिरने की आशंका बनी रहती है. इसके अलावा भवन के चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे वहां का वातावरण अस्वच्छ बना हुआ है. ऐसे में छोटे बच्चों को वहां पढ़ाई के लिए भेजना जोखिम भरा साबित हो सकता है. लोगों का कहना है कि एक ओर जहां भवन जर्जर स्थिति में है, वहीं दूसरी ओर नदी के किनारे होने के कारण बच्चों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है. इसके बावजूद प्रशासन द्वारा इसी भवन में आंगनबाड़ी केंद्र चलाने की तैयारी की जा रही है, जो लोगों की समझ से परे है. ग्रामीणों ने इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए सुरक्षित स्थान पर केंद्र संचालित करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >