कुदरा में आंधी से बिजली व यातायात ठप, पेयजल संकट गहराया

प्रखंड क्षेत्र में बुधवार देर शाम आयी तेज आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. आंधी के कारण क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली के 11 हजार वोल्ट के तार टूटकर गिर गये

पेड़ व बिजली के तार गिरने से कुदरा-चेनारी मुख्य मार्ग घंटों रहा बाधित उमस भरी गर्मी व जल संकट ने बढ़ायी मुसीबत, कई घर व शेड उड़े कुदरा. प्रखंड क्षेत्र में बुधवार देर शाम आयी तेज आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. आंधी के कारण क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली के 11 हजार वोल्ट के तार टूटकर गिर गये, तो कई जगह सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित रहा. मोकरम गांव के पास कुदरा-चेनारी मुख्य मार्ग पर बड़ा पेड़ व बिजली के तार गिरने से भारी वाहनों का आवागमन ठप हो गया, जिसके कारण सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही. आंधी-तूफान के चलते बिजली बाधित होने के बाद क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है. बिजली पर आश्रित समबर्सिबल व मोटर पंप बंद होने के कारण लोग पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आये. पानी की समस्या के साथ-साथ लोगों ने उमस भरी गर्मी में पूरी रात जागकर बितायी. तेज हवाओं ने बड़ी संख्या में मढ़ई व शेड से बने नये व पुराने घरों को उड़ा दिया, जिससे काफी नुकसान हुआ है. राहत की बात यह रही कि इतनी भीषण आंधी के बावजूद क्षेत्र में किसी भी जन-धन की हानि या बड़े हादसे की सूचना नहीं मिली है. इस संबंध में थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि कुछ जगहों पर पेड़ व बिजली के तार गिरकर सड़क अवरुद्ध हुई थी, जिन्हें हटाकर यातायात पुनः चालू करा दिया गया है. क्षेत्र में नये सिरे से व्यवस्था बहाल करने के प्रयास किये जा रहे हैं व जान-माल की क्षति की कोई खबर प्राप्त नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >