मतगणना को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

भगवानपुर बाजार के साथ-साथ स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी बाजार की सड़कों पर फ्लैग मार्च किया

भगवानपुर. विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना को लेकर शुक्रवार को थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने भगवानपुर बाजार के साथ-साथ स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी बाजार की सड़कों पर फ्लैग मार्च किया. साथ हीं पुलिस ने अनाउंसमेंट के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को धारा 163 (धारा 144) के लागू होने की जानकारी दी. पुलिस ने अनाउंसमेंट के माध्यम से लोगों को सतर्क किया कि कोई भी सड़क तथा चौक-चौराहों पर पांच या फिर उससे अधिक की संख्या में सामूहिक रूप से खड़े न रहें और ना ही चाय पान की दुकानों पर बैठकर गपशप करें. पांच या फिर उससे अधिक की संख्या में एक साथ एक ही स्थान पर इकट्ठा रहने पर संबंधित लोगों को पुलिस निगरानी में लिया जा सकता है. पुलिस ने अनाउंसमेंट के जरिये लोगों से यह भी अपील की कि राजनीति की बातें कर आपस में विवाद कर अपने मधुर रिश्ते खराब करने से बचें और शांति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस की मदद करें. 163 धारा की अवधि समाप्त होने तक अफवाहों से बचें और खुद भी किसी से गलत जानकारी साझा न करें, यदि कोई भी व्यक्ति झूठे अफवाह फैलाकर सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की कोशिश करता है, तो तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दें. इस दौरान पुलिस ने फ्लैग मार्च के माध्यम से यह भी कहा कि प्रशासन द्वारा लागू किये गये धारा 163 के समाप्त होने तक जुलूस, जनसभा व धरना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >