बेलांव पुलिस की कार्रवाई, फरार वारंटी समेत शराब पीने के आरोप में दो गिरफ्तार

Kaimur News : बेलांव पुलिस ने अभियान के तहत एक फरार वारंटी और शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

Kaimur News : बेलांव पुलिस ने अपराधियों और नशेड़ियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गैर वारंटी अभियुक्त टिंकू उर्फ दीपक तिवारी, पिता स्व. लालबच्चन तिवारी, ग्राम चमारियाव को गिरफ्तार किया. पुलिस सूत्रों के अनुसार टिंकू लंबे समय से फरार चल रहा था और न्यायालय की ओर से उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी.

शराब पीने के आरोप में मुबारकपुर निवासी गिरफ्तार

वहीं, बेलांव थाना पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में मोहनियां थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी रविन्द्र मल्लाह, पिता स्व. श्री झूरी मल्लाह को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार गश्ती के दौरान उसे नशे की हालत में पकड़ा गया. इसके बाद मेडिकल जांच करायी गयी, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई. पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया.

Also Read : कैमूर में बिजली का करंट लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में मचा कोहराम

शराबबंदी कानून के तहत लगातार चल रहा अभियान

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है. इसी के तहत पुलिस की ओर से शराब के कारोबारियों और शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है. बेलांव थानाध्यक्ष परमहंस कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को बुधवार की देर शाम गिरफ्तार किया गया. गुरुवार को पीएचसी में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Also Read : कैमूर में अनुमंडलीय अस्पताल में जीएनएम से मारपीट का आरोप, 10 स्वास्थ्यकर्मियों ने एसडीएम से की शिकायत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजू कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >