कैमूर: कुदरा में पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिली बड़ी सौगात, 27 परिवारों को सौंपी गयी नए घर की चाबी

कैमूर जिले के कुदरा में पीएम आवास योजना के तहत 27 लाभुकों को घर की चाभियां और बधाई पत्र सौंपे गए. बीडीओ ने लाभार्थियों को योजना का लाभ प्रदान किया.

Kaimur News: जिले के कुदरा प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरजीएफ भवन में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लाभुकों को आवास योजना का लाभ दिया गया. कार्यक्रम के दौरान तीन लाभुकों को स्वीकृति पत्र और 27 लाभुकों को बधाई पत्र के साथ नवनिर्मित पीएम आवास की चाबी सौंपी गयी. चाबी मिलने के बाद लाभुकों के चेहरे पर खुशी नजर आयी.

27 परिवारों को मिली नए घर की चाबी

कार्यक्रम में बीडीओ शाम्भवी श्रीवास्तव ने पीएम आवास योजना के तहत पूर्ण हो चुके 27 आवासों के लाभुकों को बधाई पत्र के साथ उनके नए घर की चाबी प्रदान की. वहीं, तीन लाभुकों को योजना से संबंधित स्वीकृति पत्र दिया गया. कार्यक्रम में प्रखंड की सभी पंचायतों से पीएम आवास योजना के लाभुक मौजूद रहे.

बीडीओ ने सौंपा पीएम आवास के लाभुकों को आवास का चाभी | Prabhat Khabar Network

अन्य आवासों का निर्माण जारी

केंद्र सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है. योजना में आवास के साथ पेयजल, बिजली और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं को भी ध्यान में रखा गया है. प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में अन्य लाभुकों के आवास का निर्माण अभी जारी है.

पीएम आवास की चाबी मिलने के बाद लाभुकों में काफी उत्साह और खुशी देखी गयी. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में योजना के लाभुक और संबंधित कर्मी मौजूद रहे.

Also Read: कैमूर: कुदरा के अंकित तिवारी बने ड्रग्स इंस्पेक्टर, UPSC में सफलता से कैमूर का बढ़ाया मान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satendra singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >