कैमूर: पतंजलि योगपीठ और भारत स्वाभिमान न्यास के प्रशिक्षण में 80 से अधिक योग साधक ऑनलाइन जुड़े

पतंजलि योगपीठ और भारत स्वाभिमान न्यास द्वारा आयोजित 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण का तीन दिवसीय ऑनलाइन सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में 80 से अधिक योग साधक जुड़े, जिन्होंने योग को जीवन की सबसे बड़ी शक्ति बताया।

Kaimur News : पतंजलि योगपीठ एवं भारत स्वाभिमान न्यास, हरिद्वार के तत्वावधान में कोलकाता पतंजलि परिवार और भारत स्वाभिमान की ओर से आयोजित 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र का सफलतापूर्वक समापन हो गया. यह विशेष प्रशिक्षण 8, 9 और 10 जुलाई को प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया. शिविर का मुख्य संचालन केंद्र कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड स्थित लालापुर (बिहार दक्षिणी) में बनाया गया था.

योग को बताया जीवन की सबसे बड़ी शक्ति

प्रशिक्षण के दौरान मुख्य वक्ता ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को अनुशासित और संतुलित बनाने का माध्यम है. उन्होंने कहा कि जो कार्य एकाग्रता, पवित्रता, कुशलता और नियमपूर्वक किया जाता है तथा विधि-निषेध का पालन करते हुए संपन्न होता है, वही वास्तविक योग है.

योग के विभिन्न आयामों की दी गई जानकारी

शिविर में प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम, ध्यान तथा दैनिक जीवन में योग की उपयोगिता पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया. आधुनिक डिजिटल तकनीक के माध्यम से कोलकाता, बिहार सहित विभिन्न राज्यों से लगभग 80 पतंजलि परिवार के सदस्य और योग प्रेमी इस ऑनलाइन प्रशिक्षण से जुड़े.

योगाचार्य अवध नारायण चौबे ने किया मार्गदर्शन

तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का संचालन पतंजलि योग समिति, बिहार दक्षिणी के राज्य सह प्रभारी योगाचार्य अवध नारायण चौबे ने किया. उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को योग को जन-जन तक पहुंचाने और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया.

आभार के साथ हुआ समापन

समापन अवसर पर योगाचार्य अवध नारायण चौबे ने सभी प्रतिभागियों और योग साधकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम का संचालन भारत स्वाभिमान न्यास, कोलकाता के राज्य प्रभारी शिव नारायण दे के नेतृत्व में किया गया. वहीं बिहार दक्षिणी की मीडिया प्रभारी पूनम विजय ने भी कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Satendra singh

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >