काला पट्टी बांध कर काम कर रहे दवा दुकानदार, 20 मई को प्रस्तावित स्वास्थ्य शिविर

Kaimur News : कैमूर के रामपुर प्रखंड क्षेत्र के बेलाव बाजार में दवा दुकानदारों ने ऑल इंडिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्ववान पर 15 मई को काला पट्टी बांध कर अपने दवा दुकान पर काम कर रहे है.

Kaimur News(राजू कुमार): रामपुर प्रखंड क्षेत्र के बेलाव बाजार में दवा व्यवसायियों ने ऑल इंडिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्ववान पर शुक्रवार को काला पट्टी बांध कर अपने दवा दुकान पर कार्य कर रहे है. बता दे कि गुरुवार को सभी लोगों ने बैठक कर 20 मई को प्रस्तावित स्वास्थ्य शिविर और बंदी को सभी दवा व्यवसायियों ने एकजुटता के साथ सफल बनाने का निर्णय लिया है.

19 मई तक काला फिता लगाकर करेंगे काम

विरोध प्रदर्शन में शुक्रवार से 19 मई तक सभी केमिस्ट अपने-अपने दुकानों और प्रतिष्ठान पर काला फिता लगाकर काम करेंगे. बैठक में मौजूद सभी व्यवसायियों ने बंदी को सफल बनाने के लिए एकजुटता दिखाई. बताया गया कि यह बंदी सरकार की कुछ नीतियों के विरोध में बुलाई गई है. बंदी के दिन मेडिकल इमरजेंसी सेवाएं बहाल रहेंगी या नहीं, इस पर संगठन की ओर से अलग से सूचना जारी की जाएगी.

Also Read: कुदरा–रोहतास ग्रामीण सड़क गड्ढों में तब्दील, आवागमन हुआ मुश्किल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >