बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से लोगों को मतदान के लिए किया जागरूक

मताधिकार का प्रयोग करने व चुनाव की महत्ता को बारीकी से प्रदर्शित करते हुए जागरूक किया

कुदरा. प्रखंड क्षेत्र के ककरही विद्यालय के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विधानसभा चुनाव में हर व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग करने व चुनाव की महत्ता को बारीकी से प्रदर्शित करते हुए जागरूक किया. बच्चों ने मतदान में हर व्यक्ति को भाग ले एक सुयोग्य उम्मीदवार का चयन करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने का नुक्कड़ नाटक व स्लोगन के माध्यम से संदेश दिया. वहीं, वर्तमान समय में समाज में मतदान से लोगों का उठ रहा विश्वास, वोटों का गिरता प्रतिशत और व्याप्त कुरीतियों के प्रति भी लोगों काे जागरूक किया गया. विद्यालय के बच्चों ने टूटे फूटे शब्दों के साथ शानदार नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया. इस दौरान मतदान का क्या महत्व है. क्यों मतदान करते हैं, मतदान नहीं करने से क्या हानि है. कैसे सरकार का गठन होता है और निष्पक्ष मतदान करने से समाज में क्या क्या परिवर्तन हो सकते हैं, आदि विषयों पर प्रेरक स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों के इस अभियान में सहयोग कर उनका हौसला बढ़ाने का काम किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >