चांद. रामनवमी व ईद को लेकर प्रखंड सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मो हदीद खान ने की. बैठक में प्रमुख चंदन सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर चौहान, थाना के संदीप लकड़ा, उप प्रमुख दिनेश बिंद, बीस सूत्री अध्यक्ष सतीश सिंह पटेल ने शांति से रामनवमी और ईद मनाने की लोगों से अपील की. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू सिंह, रामा सिंह, राकेश बहादुर सिंह, बीबीसी दाऊ सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सोहेल अंसारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
रामनवमी व ईद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
रामनवमी व ईद को लेकर प्रखंड सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक की गयी
