भभुआ में इलाज को लेकर सदर अस्पताल में आपस में भिड़े मरीज, जमकर हुई मारपीट

भभुआ सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए कतार में लगे दो मरीज आपस में भिड़ गए, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Kaimur News: भभुआ सदर सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. गुरुवार की शाम करीब पांच बजे इमरजेंसी वार्ड स्थित डॉक्टर चैंबर के पास इलाज कराने को लेकर दो मरीज आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों की बौछार कर दी. उस समय इमरजेंसी में डॉ. श्याम कांत ड्यूटी पर मौजूद थे.

पहले इलाज कराने को लेकर लाइन में हुआ विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओपीडी का समय समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने के लिए इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गए थे. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात सुरक्षा गार्ड ने सभी मरीजों को कतार में खड़ा कराया था. इसी दौरान लाइन में आगे-पीछे होने और पहले इलाज कराने की होड़ में दो मरीजों के बीच विवाद शुरू हो गया, जिसने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया.

गार्डों और स्वास्थ्यकर्मियों के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला

घटना के दौरान इमरजेंसी वार्ड में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. वहां मौजूद गार्डों, अस्पताल कर्मियों और अन्य लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को अलग कराया, तब जाकर मामला शांत हुआ. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यदि ओपीडी सेवाएं और भीड़ प्रबंधन दुरुस्त होता, तो मरीजों को इमरजेंसी में इस तरह परेशान न होना पड़ता. लोगों ने अस्पताल प्रशासन से अव्यवस्था में सुधार की मांग की है.

Also Read: कैमूर: पंचायत समिति की बैठक संपन्न: विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर हुई समीक्षा, प्रतिनिधियों के पतियों को बैठक से किया बाहर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >