रंग-रोगन के दौरान स्कूल की दूसरी मंजिल से गिरा पेंटर, इलाज के दौरान मौत

KAIMUR NEWS.चैनपुर प्रखंड के जगरिया स्थित दो मंजिला इंद्रासन प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में रंग-रोगन के दौरान एक पेंटर ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के तुरंत बाद उसे इलाज के लिए चैनपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया.

चैनपुर के जगरिया स्थित दो मंजिला विद्यालय के रंग-रोगन के दौरान गिरा था पेंटर फोटो 13 पोस्टमार्टम के दौरान उपस्थित परिजन प्रतिनिधि, भभुआ सदर. चैनपुर प्रखंड के जगरिया स्थित दो मंजिला इंद्रासन प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में रंग-रोगन के दौरान एक पेंटर ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के तुरंत बाद उसे इलाज के लिए चैनपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. परिजन उसे वाराणसी लेकर गये, जहां इलाज के क्रम में रविवार देर रात उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के मीठापुर गांव निवासी स्व. छत्रपति बिंद के पुत्र जवाहर लाल बिंद के रूप में की गयी है. परिजनों के अनुसार युवक रविवार को विद्यालय की दूसरी मंजिल की दीवार पर चढ़कर रंग-रोगन कर रहा था. इसी दौरान असावधानीवश वह दीवार से नीचे जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया.मौत के बाद परिजन सोमवार सुबह शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद भभुआ थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >