मोहनिया में पेंटर को आधी रात में सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर मरीज हायर सेंटर रेफर

कैमूर जिले के मोहनिया में एक पेंटर को देर रात सोते समय जहरीले सांप ने काट लिया. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. डॉक्टरों ने सर्पदंश के मामलों में तुरंत इलाज की सलाह दी है.

Kaimur News : कैमूर जिले के मोहनिया अनुमंडल क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक व्यक्ति को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. घटना के बाद कुछ समय तक पीड़ित घर पर ही रहा, लेकिन तबीयत बिगड़ती देख परिजनों और साथियों ने उसे तुरंत मोहनिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया.

घायल व्यक्ति की पहचान दरभंगा निवासी 50 वर्षीय खुद्दुस पेंटर, पिता नमीन खान के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वे पिछले करीब 40 वर्षों से पटना के ईंटा मंडी इलाके में रहकर पेंटिंग का काम करते हैं और मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं.

सोते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार की मध्य रात्रि की है जब खुद्दुस पेंटर सो रहे थे. इसी दौरान एक जहरीला सांप उनके पास पहुंच गया और उन्हें काट लिया. शुरुआत में उन्हें ज्यादा अंदाजा नहीं हुआ, लेकिन कुछ ही देर में शरीर में असर दिखने लगा और हालत बिगड़ने लगी.

परिजनों ने पहले घरेलू उपाय करने की कोशिश की, लेकिन जब स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी तो बिना देर किए उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रेफर

मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया. हालांकि, मरीज की हालत गंभीर बनी रही. चिकित्सकों ने स्थिति को देखते हुए मंगलवार सुबह करीब 8 बजे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

डॉक्टरों ने बताया कि सर्पदंश के मामलों में समय पर इलाज बेहद जरूरी होता है. थोड़ी भी देरी जानलेवा साबित हो सकती है.

डॉक्टरों की अपील, झाड़-फूंक से बचें

चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू टोटकों के भरोसे समय बर्बाद न करें. ऐसे मामलों में तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर इलाज कराना ही सबसे सुरक्षित और प्रभावी उपाय है.

इलाके में दहशत का माहौल

घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल है. बरसात के मौसम में अक्सर सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinod kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >