मैट्रिक रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों को मौका, स्क्रूटनी के लिए खुला पोर्टल

सात अप्रैल तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन, प्रति विषय 120 रुपये शुल्क निर्धारित

सात अप्रैल तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन, प्रति विषय 120 रुपये शुल्क निर्धारित भभुआ नगर. जिले के मैट्रिक परीक्षार्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आयी है. वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के परिणाम से असंतुष्ट छात्रों को अब अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराने का अवसर दिया गया है. इसके लिए एक अप्रैल से सात अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. समिति ने स्पष्ट किया है कि छात्र निर्धारित समय सीमा के भीतर ही आवेदन करें, क्योंकि इसके बाद किसी भी प्रकार का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जायेगा. स्क्रूटनी के लिए प्रति विषय 120 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गयी है, जिससे छात्र घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल कोड, रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर पंजीकरण करना होगा. पंजीकरण के बाद पासवर्ड बनाकर लॉगिन करना होगा और जिन विषयों की जांच करानी है, उनका चयन करना होगा. शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है. भुगतान के बाद छात्रों को यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि राशि सफलतापूर्वक जमा हो गयी है, अन्यथा आवेदन अधूरा माना जायेगा. = अंक बढ़ और घट भी सकते हैं समिति ने साफ किया है कि स्क्रूटनी के दौरान केवल तकनीकी त्रुटियों को सुधारा जायेगा, जैसे अंक जोड़ने में गलती, किसी प्रश्न का मूल्यांकन छूट जाना या अंक दर्ज करने में त्रुटि. इस प्रक्रिया के बाद छात्रों के अंक बढ़ भी सकते हैं, घट भी सकते हैं या यथावत रह सकते हैं. इसलिए छात्रों को सोच-समझकर ही आवेदन करने की सलाह दी गयी है. यह अवसर उन छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं और बेहतर अंक की उम्मीद रखते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >