जीटी रोड पर पलटा ट्रक, बाल-बाल बचे चालक व खलासी

थाना क्षेत्र के डिड़खिली बाजार के पास हादसा

कर्मनाशा.

थाना क्षेत्र के डिड़खिली बाजार के पास शुक्रवार की रात अनियंत्रित होकर एक ट्रक पलट गया. घटना में चालक व खलासी बाल बाल बच गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात्रि एक ट्रक यूपी से बिहार के तरफ जा रहा था. जैसे ही ट्रक दुर्गावती थाना क्षेत्र के डिड़खिली बाजार के समीप पहुंचा. ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. वहीं, संयांग अच्छा रहा कि घटना में चालक और खलासी बाल-बाल बच गये. सूचना पाकर दुर्गावती पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी थी और आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >