इ-रिक्शा के पलटने से मां-बेटा घायल

इ-रिक्शा के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार मां-बेटा घायल हो गये

मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के भभुआ रोड स्थित अनुमंडल गेट के पास एक इ-रिक्शा के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार मां-बेटा घायल हो गये. दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां इलाज हुआ. घायल मचीयांव गांव निवासी चंद्रमा डोम की पत्नी धर्मशिला देवी और उनके बेटे डिंपल कुमार बताये जाते हैं. जानकारी के मुताबिक, धर्मशिला देवी अपने दो बेटों के साथ इ-रिक्शा से मचीयांव से मोहनिया किसी काम से आ रही थीं. इसी दौरान अनुमंडल गेट के सामने ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मां और बेटा गिरकर घायल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >