जाम पर प्रशासन सख्त, 40 से अधिक इ-रिक्शा जब्त, भारी जुर्माना

KAIMUR NEWS.शहर में जगह-जगह अवैध पार्किंग और स्टैंड के कारण लग रहे जाम को लेकर बुधवार को प्रशासन हरकत में आया. नगर थाना के समीप सड़क पर उतरे डीटीओ राजेश रंजन ने विशेष अभियान चलाकर बगैर दस्तावेज फर्राटे भर रहे 40 से अधिक इ-रिक्शा को जब्त करते हुए उन पर जुर्माना लगाया.

फोटो 25 चेकिंग अभियान के दौरान पकड़े गये इ- रिक्शा

भभुआ सदर.

शहर में जगह-जगह अवैध पार्किंग और स्टैंड के कारण लग रहे जाम को लेकर बुधवार को प्रशासन हरकत में आया. नगर थाना के समीप सड़क पर उतरे डीटीओ राजेश रंजन ने विशेष अभियान चलाकर बगैर दस्तावेज फर्राटे भर रहे 40 से अधिक इ-रिक्शा को जब्त करते हुए उन पर जुर्माना लगाया. प्रशासन की सख्ती के आगे सवारी लेकर चल रहे चालकों की एक नहीं चली और उन्हें मौके पर ही सवारियां उतारनी पड़ीं. वाहन जांच अभियान के दौरान काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा. सवारी वाहन चालक और बाइक सवार कार्रवाई से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आये.गौरतलब है कि शहर के एकता चौक, जयप्रकाश चौक और पटेल चौक पर अवैध पार्किंग और स्टैंड के कारण जाम की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है. यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी मशक्कत के बाद ही रास्ता मिल पाता है.पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण एकता चौक से लेकर जयप्रकाश चौक तक सड़क किनारे दोनों ओर वाहन खड़े रहते हैं. सदर अस्पताल, कचहरी गेट और एसडीएम आवास के आसपास भी यही स्थिति बनी रहती है.एसपी आवास की चहारदीवारी से लेकर जयप्रकाश चौक, वन विभाग क्षेत्र, पटेल चौक और बिजली कॉलोनी सहित कई स्थानों पर सवारी और निजी वाहनों के अवैध पड़ाव बन गये हैं. इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >