मोहनिया में देर रात असामाजिक तत्वों ने मैजिक वाहन में लगाई आग, पूरी तरह जलकर खाक; पुलिस जांच में जुटी

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने रात में एक मैजिक वाहन को आग लगा दी, जिससे पूरा वाहन जलकर खाक हो गया. इस घटना से बरहुली गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Magic Vehicle Set on Fire in Mohania : कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां देर रात असामाजिक तत्वों ने खड़ी एक मैजिक वाहन को आग के हवाले कर दिया. देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा वाहन जलकर राख हो गया. इस घटना के बाद बरहुली गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

घटना शुक्रवार की रात की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, बरहुली गांव निवासी दयाशंकर सिंह की मैजिक गाड़ी गांव में ही खड़ी थी. इसी दौरान देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने मौका पाकर वाहन में आग लगा दी. आग की तेज लपटें उठती देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे.

लोगों ने बुझाने की कोशिश, लेकिन नहीं बच सकी गाड़ी

स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि देखते ही देखते पूरा वाहन उसकी चपेट में आ गया. काफी मशक्कत के बावजूद लोग गाड़ी को नहीं बचा सके और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई.

इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. ग्रामीणों के बीच भय और गुस्सा दोनों देखने को मिल रहा है.

Kaimur News : मालिक ने थाने में दी लिखित शिकायत

घटना की जानकारी मिलते ही वाहन मालिक दयाशंकर सिंह सीधे मोहनिया थाना पहुंचे और अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया. उन्होंने पुलिस से दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

दयाशंकर सिंह का कहना है कि इस आगजनी की घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द न्याय दिलाने की अपील की है.

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य साक्ष्यों को जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

ग्रामीणों में आक्रोश, गश्त बढ़ाने की मांग

इस घटना के बाद बरहुली गांव के लोगों में काफी आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते ऐसे तत्वों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो इस तरह की घटनाएं आगे भी हो सकती हैं.

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और गांव में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinod kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >