पानी भरे गड्ढे में डूबने से अधेड़ की मौत

KAIMUR NEWS.थाना क्षेत्र के रतवार गांव में मंगलवार की देर शाम पानी भरे गड्ढे में डूबने से 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान रतवार गांव निवासी परशुराम पांडेय के पुत्र रामप्रीत पांडेय के रूप में की गयी है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल कायम हो गया.

प्रतिनिधि, भभुआ सदर. थाना क्षेत्र के रतवार गांव में मंगलवार की देर शाम पानी भरे गड्ढे में डूबने से 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान रतवार गांव निवासी परशुराम पांडेय के पुत्र रामप्रीत पांडेय के रूप में की गयी है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल कायम हो गया. हादसे के संबंध में मृतक के ममेरे भाई मनोज तिवारी ने बताया कि रामप्रीत मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे गांव वाले घर से खाना खाने के बाद रतवार मुख्य सड़क के समीप बने मकान पर गया था. इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. रात करीब आठ बजे जब वह गांव वाले घर पर खाना खाने नहीं पहुंचा, तो परिजन उसकी तलाश में निकले. इसी दौरान रतवार स्कूल के समीप पानी भरे गड्ढे में उसका गमछा दिखाई पड़ा. शक होने पर जब लोग गड्ढे में उतरे तो देखा कि रामप्रीत पानी में सिर के बल डूबा हुआ है. तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी.घटना की सूचना भभुआ थाना की पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां देर शाम शव का पंचनामा किया गया. रात अधिक हो जाने के कारण मंगलवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका.पुलिस ने बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. परिजनों के अनुसार मृतक के दो पुत्र हैं, जिनकी उम्र 12 वर्ष व 10 वर्ष बतायी जाती है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >