सूक्ष्म सुधार परियोजना से बच्चों में बढ़ेगी सीखने की ललक

बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान में औसत से पीछे चल रहे छात्रों की समझ होगी मजबूत

# बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान में औसत से पीछे चल रहे छात्रों की समझ होगी मजबूत मोहनिया शहर. स्थानीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) द्वारा शनिवार को सूक्ष्म सुधार परियोजना (माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट-एमआइपी) कोर्स का शुभारंभ किया गया है. यह कोर्स दीक्षा पोर्टल पर ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कराया गया है, जिसे पहले शिक्षक पूर्ण करेंगे और फिर उसका लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचायेंगे. डायट प्राचार्य संजय कुमार ने कोर्स लांच के दौरान बताया कि बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान के क्षेत्र में कैमूर जिला वर्तमान में औसत से पीछे चल रहा है, ऐसे में इस कमी को दूर करने में माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट अहम भूमिका निभायेगा. कोर्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि शिक्षक सरल व प्रभावी ढंग से पढ़ाई करा सकें, जिससे बच्चों में सीखने की रुचि और समझ दोनों में वृद्धि होगी. कार्यक्रम के समन्वयक डॉ संदीप कुमार ने कहा कि एमआइपी जिले के विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगा. यह कोर्स कक्षा एक से पांच तक के शिक्षकों के लिए तैयार किया गया है और दीक्षा पोर्टल पर ऑनलाइन मोड में उपलब्ध है. कार्यक्रम में एससीइआरटी से प्रद्युम्न कुमार, डायट व्याख्याता राजकमल यादव, पूजा मिश्रा, मंजू भारती, रवींद्र कुमार व दवल राम के अलावा कोर्स निर्माण टीम में शामिल जिले के सदस्य, प्रखंड तकनीकी सदस्य तथा डीएलएड कोर्स के प्रशिक्षु विद्यार्थी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >