राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए पटना रवाना हुए जिले के मेधावी छात्र

क्विज, मैथ्स ओलिंपियाड व पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता छात्र पटना के गांधी मैदान में दिखायेंगे दम

क्विज, मैथ्स ओलिंपियाड व पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता छात्र पटना के गांधी मैदान में दिखायेंगे दम भभुआ नगर. बिहार दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले के मेधावी बच्चों को रवाना किया गया. जिला स्तर पर आयोजित क्विज, मैथ्स ओलिंपियाड व पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन इस कार्यक्रम के लिए किया गया है. इन बच्चों को जिला शिक्षा विभाग की ओर से विशेष रूप से प्रोत्साहित करते हुए राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया गया है. शनिवार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विकास कुमार डीएन ने हरी झंडी दिखाकर छात्रों के वाहन को रवाना किया. इस अवसर पर उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह मंच उनकी प्रतिभा को निखारने व राज्य स्तर पर पहचान बनाने का सुनहरा अवसर है. चयनित सभी प्रतिभागी 22 से 24 मार्च तक पटना में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे व 25 मार्च को वापस लौट जायेंगे. प्रतिभागियों के साथ नोडल शिक्षक के रूप में श्रीकृष्ण सिंह (पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय, रामगढ़) व काजल कुमारी (उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गौरा, मोहनिया) को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. ये शिक्षक बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के दौरान उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखेंगे. मौके पर हरि नारायण ओझा, अशोक कुमार तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, शिवशंकर प्रसाद, मृत्युंजय कुमार शर्मा, राजेश कुमार दास, सुमित कुमार, शशि प्रकाश सहित अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे. सभी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >