मानस सरस्वती विद्या मंदिर में प्रबंधकारिणी समिति की हुई बैठक

शहर के मानस सरस्वती विद्या मंदिर में सत्र 2026–27 के लिए अर्थ संकल्प की प्रस्तुति स्थानीय प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में की गयी.

मोहनिया शहर. शहर के मानस सरस्वती विद्या मंदिर में सत्र 2026–27 के लिए अर्थ संकल्प की प्रस्तुति स्थानीय प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में की गयी. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष देवेंद्र नारायण सिंह ने की. बैठक में विद्यालय के आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया. इस दौरान विद्यालय को और अधिक आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करने पर विशेष जोर दिया गया, साथ ही सत्र 2026–27 में विद्यालय को सीबीएसइ से मान्यता दिलाने के लिए पूरा प्रयास करने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रांतीय प्रतिनिधि सह विभाग निरीक्षक रोहतास धारणीकांत पांडेय, सचिव रीता देवी, सह सचिव नम्रता तिवारी, मनोज कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष डॉ लवकुश तिवारी, अभिभावक प्रतिनिधि वीरेंद्र चौधरी, सदस्य सोनी जायसवाल, राजकुमारी तिवारी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजय कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >