कैमूर : आपसी विवाद में मारपीट और फायरिंग, दो लोग घायल, एक आरोपी गिरफ्तार

Kaimur News : कैमूर के चांद थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक युवक की गाली-गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई. इस घटना में दो लोग घायल हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए भेजा और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Kaimur News : चांद थाना क्षेत्र के बड़ी तकिया गांव में शनिवार की रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है. घटना में संजय यादव और महेंद्र यादव घायल हो गए. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. संजय यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

गाली-गलौज का विरोध करने पर फायरिंग का आरोप

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बड़ी तकिया गांव निवासी स्वर्गीय कुंवर यादव के पुत्र कमलेश यादव के रूप में हुई है. संजय यादव ने पुलिस को बताया कि उनके बड़े पिता महेंद्र यादव शनिवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे. इसी दौरान गांव के आलमगीर खान के पुत्र साहब खान, विजय यादव के पुत्र नीतीश यादव और कमलेश यादव वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर आरोपितों ने फायरिंग शुरू कर दी. संजय यादव के अनुसार, गोली उनके बाएं बाजू को छूते हुए निकल गई.

Also Read : चैनपुर-नुआव में राजकीय महाविद्यालय के स्थायी भवन की राह आसान, जमीन चिह्नित

लाठी-डंडे से दोनों घायलों के साथ मारपीट का आरोप

संजय यादव के अनुसार, फायरिंग के बाद आलमगीर खान, रौनक खान, बबलू यादव, सोनू यादव, विजय यादव, ननकू यादव, रितेश यादव और बचाऊ यादव भी वहां पहुंचे. आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडे से संजय यादव और महेंद्र यादव के साथ मारपीट की. गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले.

Also Read : कैमूर: 11 साल में ही जर्जर हुआ दुर्गावती नदी पर बना पुल, कटाव से सड़क धंसने का बढ़ा खतरा

कमलेश यादव गिरफ्तार, अन्य आरोपितों की तलाश जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल संजय यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कमलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Also Read : चैनपुर-नुआव में राजकीय महाविद्यालय के स्थायी भवन की राह आसान, जमीन चिह्नित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रविशंकर सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >