कैमूर में शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, युवक गिरफ्तार

Kaimur News : भभुआ में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने और गर्भवती होने पर शादी से इनकार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है.

Kaimur News : शादी का झांसा देकर युवती के साथ कथित रूप से यौन संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के मामले में भभुआ महिला थाना की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान मोहनियां थाना क्षेत्र के मुजान रामपुर गांव निवासी स्वर्गीय जयप्रकाश सिंह के पुत्र आकाश कुमार सिंह के रूप में हुई है.

दो साल पहले हुई थी युवक से मुलाकात

महिला थाना में दिये आवेदन में युवती ने आरोप लगाया है कि करीब दो वर्ष पूर्व कोचस से आने-जाने के दौरान उसकी मुलाकात आकाश कुमार सिंह से हुई थी. इसके बाद आरोपित ने शादी का झांसा देकर करीब एक वर्ष तक उसे एक कमरे में अपने साथ रखा. इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने.

गर्भवती होने की जानकारी के बाद मोबाइल बंद कर हुआ फरार

युवती के अनुसार, इस दौरान वह गर्भवती हो गयी. आरोप है कि इसकी जानकारी होने के बाद 10 जून 2026 की शाम करीब छह बजे आकाश बहाना बनाकर कमरे से चला गया और अपना मोबाइल बंद कर लिया. इसके बाद युवती ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका.

Also Read : दानापुर मंडल में टिकट जांच अभियान तेज, बक्सर में 405 यात्री पकड़े गये तो आरा जंक्शन पर मची खलबली; टिकट काउंटर पर लगी कतार

आरोपित के घर पहुंचने पर गाली-गलौज का आरोप

युवती ने बताया कि इसके बाद आरोपित के घर जाकर भी संपर्क करने का प्रयास किया गया. आरोप है कि वहां उसके साथ कथित रूप से गाली-गलौज की गयी और उसे वहां से भगा दिया गया. इसके बाद पीड़िता ने भभुआ महिला थाना में शिकायत दर्ज करायी.

प्राथमिकी के बाद पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

महिला थाना अध्यक्ष पूजा भारती ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित आकाश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read : बक्सर के पुराना भोजपुर में वाहन जांच अभियान, 11 हजार रुपये जुर्माना वसूला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत पटेल

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >