Mahakumbh 2025: महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्रक से टकराई, 13 घायल, एक की मौत

Mahakumbh 2025: कैमूर जिले के मोहनिया में महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्रक से टकरा गई. हादसे में कुल 13 लोग घायल हो गए हैं. वहीं एक की मौत हो गई है. पिकअप में कुल 27 लोग सवार थे. पढ़ें पूरी खबर…

Mahakumbh 2025: बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया में आज यानी 17 फरवरी को सुबह-सुबह एक सड़क हादसा हो गया. हादसे में ट्रक और पिकअप की आमने सामने की टक्कर हो गई. घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के चेक पोस्ट के पास की है. बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार लोग महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे. हादसे में पिकअप पर सवार लोगों में 13 लोग घायल हो गए, एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है. मृतक की पहचान गया जिले के शेरघाटी निवासी काशी सिंह के रूप में हुई है. सुबह-सुबह हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया. आसपास के लोग मौके पर जुटे हैं.

हायर सेंटर रेफर किए गए चार लोग

मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया. यहां डॉक्टर ने जांच के बाद चार लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, सभी लोग महाकुंभ से अपने घर गया के शेरघाटी लौट रहे थे. 

खतरे से बाहर हैं सभी घायल 

शेरघाटी के रहने वाले संजीत कुमार ने हादसे को लेकर बताया कि एक पिकअप पर करीब 27 से 28 लोग थे. सभी महाकुंभ से स्नान कर अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान मोहनिया चेक पोस्ट पार करने के बाद गाड़ी की टक्कर ट्रक से हो गई. अनुमंडल अस्पताल मोहनिया के डॉक्टर सुशील कुमार ने बताया कि 13 लोग घायल स्थिति में अस्पताल आए थे. एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई है. चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. बाकी लोगों की स्थिति खतरे से बाहर है.

ALSO READ: Bihar Crime: बिहार में नकली विक्स और आयोडेक्स के धंधे का भंडाफोड़, छापेमारी में दो बोरी माल जब्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >