Kaimur News : दुर्गापूजा में जिले के 248 स्थानों पर तैनात रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी

जिला पदाधिकारी सुनील कुमार व पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने शनिवार को दुर्गापूजा के दौरान तैनात किये गये दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के साथ शहर के लिच्छवी भवन में बैठक की

भभुआ नगर. दुर्गापूजा के दौरान किसी प्रकार की विधि व्यवस्था उत्पन्न हो, इसे देखते हुए जिला पदाधिकारी सुनील कुमार व पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने शनिवार को दुर्गापूजा के दौरान तैनात किये गये दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के साथ शहर के लिच्छवी भवन में बैठक की. बैठक के दौरान दुर्गापूजा के लिए तैनात अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दोनों अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत असंवैधानिक जमघट को रोकने तथा विभागीय निर्देशानुसार पटाखों, आग्नेयास्त्र आदि को लेकर चलने व शांति भंग करने वालों को रोकने व शांति व्यवस्था कायम करने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक और आवश्यकता अनुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. साथ ही कहा दुर्गापूजा को संपन्न कराने के लिए जिले में 248 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसके साथ ही पूरे जिले को छह भाग में बांटकर गश्ती मैजिस्ट्रेट तथा पुलिस पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. साथ ही कहा कि 24 घंटे चलने वाले जिला नियंत्रण कक्ष की भी स्थापना की गयी है, जिसमें राउंड द क्लॉक मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे. जिला पदाधिकारी ने कहा कि पदाधिकारी से लेकर जिले के आम नागरिक किसी भी विकट परिस्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06189-222080 पर तुरंत संपर्क पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा सभी पूजा पंडाल का नियमित निरीक्षण कर आग लगने की कोई भी घटना घटित न हो, मेले के दौरान अत्यधिक भीड़ की वजह से बड़े अग्निशमन वाहन नहीं जाने की स्थिति में छोटे वाहन तैयार स्थिति में रखा जायें. = बगैर लाइसेंस के नहीं संचालित होगा कोई भी पूजा पंडाल जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पदाधिकारी व थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी पूजा पंडाल बिना वैध लाइसेंस के संचालित नहीं हो, इसकी जांच कर ली जाये. पंडाल निर्माण की गुणवत्ता की भी जांच सुनिश्चित की जाये. अग्नि सुरक्षा के मानकों के संबंध में अग्निशमन पदाधिकारी से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी होना चाहिए. प्रत्येक पंडाल में सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीसीटीवी का अधिष्ठापन करना अनिवार्य बनाया गया है. प्रत्येक पूजा समिति अपने वॉलंटियर्स की सूची संबंधित एसडीएम को उपलब्ध करायेंगे तथा सभी पूजा समितियां को भी निर्देश दिया गया है कि वे भीड़ नियंत्रित करने हेतु वालंटियर को फोटो युक्त पहचान पत्र के साथ वहां उपस्थित रखेंगे. भभुआ थाने में क्यूआरटी टीम रहेगी तैनात डीएम-एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दुर्गापूजा पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु एक क्यूआरटी टीम की तैनाती भभुआ थाने पर की गयी है, जो किसी भी आकस्मिक समस्या उत्पन्न होने पर तुरंत रेस्पॉन्ड करेगी. क्विक रिस्पांस टीम के साथ मजिस्ट्रेट के रूप में डॉ अभय कुमार गौरव सहायक निदेशक उद्यान को प्रतिनियुक्ति किया गया है. वीडियोग्राफी, सीसीटीवी व ड्रोन से रखी जायेगी नजर डीएम-एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सभी पूजा पंडाल तथा अधिक संख्या में आम जनमानस के आवागमन के रास्तों पर सीसीटीवी लगाया गया है. साथ ही जगह-जगह वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी. इसके साथ ही ड्रोन के माध्यम से भी भीड़ पर नजर रखी जायेगी. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सीसीटीवी, ड्रोन और वीडियो ग्राफी को मॉनिटर करने के लिए अलग टीम बनायी गयी है. उन्होंने आम जनमानस से भी अनुरोध किया कि शांतिपूर्वक पर्व को मनाएं, किसी भी असामाजिक तत्व को बक्शा नहीं जायेगा. सोशल मीडिया पर भी किसी प्रकार के विद्वेष फैलाने वालों पर पैनी नजर रखी जायेगी. इसके लिए अलग से साइबर टीम का गठन किया गया है. इस मौके पर अपर समाहर्ता, स्थापना उप समाहर्ता, जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी सभी थानाध्यक्ष सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >