Kaimur News: शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर बोला हमला, ASI समेत तीन घायल, आरोपी फरार

Kaimur News: पुलिस द्वारा मना करने पर तस्करों ने अचानक हमला कर दिया. लाठी-डंडों से लैस तस्करों ने पुलिसकर्मियों की पिटाई की और आरोपी को शराब सहित बाइक पर फरार करा दिया. इतना ही नहीं, आरोपियों ने पुलिस वाहन के चालक को पास की नहर में डुबोकर मारने की कोशिश भी की.

Kaimur News: रविवार रात कैमूर जिले के गारा चौबे नहर पथ पर शराब की तस्करी रोकने गई उत्पाद विभाग की पुलिस टीम पर शराब तस्करों ने हमला कर दिया. इस हमले में एएसआई सतीश कुमार निराला सहित तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए रामगढ़ रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना उस वक्त हुई जब पुलिस टीम भभुआ मुख्यालय से यूपी-बिहार सीमा स्थित अखिनी पुलिस पिकेट की ओर ड्यूटी पर जा रही थी. रास्ते में महरथा पुल के पास एक संदिग्ध बाइक सवार युवक को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसकी बॉडी से शराब बरामद हुई.

स्थानीय थाना से नहीं ली गई मदद

पुलिस टीम जब जब्ती की प्रक्रिया पूरी कर रही थी, तभी अखिनी गांव की ओर से आरोपी के साथियों ने लाठी-डंडों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी को छोड़ने का दबाव बनाया. घटना में एएसआई सतीश कुमार निराला, होमगार्ड जवान सुनील कुमार सिंह, और वाहन चालक केशव कुमार घायल हुए हैं. इस पूरी घटना की जानकारी न तो स्थानीय थाने को दी गई और न ही उनसे कोई सहायता ली गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले एसपी

घटना के संबंध में एएसआई सतीश कुमार निराला के आवेदन पर अखिनी गांव के छह आरोपियों – आरिफ खान, शौकत खान, शाहबाज खान, कादिर खान, मंजूर खान और विकास राम (पिता चतुर्गुण राम) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. उत्पाद विभाग के एसपी संतोष श्रीवास्तव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: 600 KM की सरकारी सवारी, DEO ने निजी काम में झोंक दिया शिक्षा विभाग का पैसा, गाड़ी भी अवैध

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >