देउवा गोलीकांड का 24 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

Kaimur News : कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के देउवा गांव में जमीन विवाद के चलते हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है. मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा भी बरामद किया गया है.

Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के देउवा गांव में पुरानी जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया. मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है.

गोलीबारी की सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस

पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई की दोपहर करीब 3 बजे चैनपुर थाना को देउवा गांव में गोलीबारी की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.

तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपी गिरफ्तार

तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देउवा गांव निवासी पंकज सिंह पटेल, पिता स्वर्गीय शिव मूरत सिंह पटेल, को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा भी बरामद कर लिया. साथ ही आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है.

जमीन विवाद में गोली चलाने का आरोप

इस मामले में देउवा गांव निवासी भगवती सिंह, पिता स्वर्गीय शंकर सिंह, के बयान पर चैनपुर थाना कांड संख्या 366/26 दर्ज किया गया है. प्राथमिकी के अनुसार, पुरानी जमीन विवाद को लेकर आरोपी ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था.

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2), 115(2), 109, 352 और 351(2) के अलावा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)(ए) एवं 27 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : सासाराम में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, पांच लोगों पर एफआईआर और 1 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vinod kumar singh

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >