कैमूर में जमीन विवाद में मारपीट और छिनतई का आरोप, नकद और सोने की चेन छीनने की FIR दर्ज

कैमूर जिले के चैनपुर में जमीन विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया. खरीदार को विरोध करने पर पीटा गया और ₹5000 नकद व सोने की चेन छीन ली गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Kaimur News : कैमूर जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के खरगीपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और छिनतई का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

2015 में खरीदी थी जमीन

खरगीपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामकुमार चौबे के पुत्र बाबूलाल चौबे ने चैनपुर थाने में दिए आवेदन में बताया कि वर्ष 2015 में उन्होंने बलदाऊ चौबे की पत्नी मुन्नी देवी से 25 डिसमिल जमीन खरीदी थी. उन्होंने बताया कि केवाला संख्या 6245/2015 के आधार पर जमीन का दाखिल-खारिज हो चुका है और तब से वे नियमित रूप से लगान रसीद कटवाते हुए उस भूमि पर खेती कर रहे हैं.

मेढ़ काटने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप

आवेदन के अनुसार, बलदाऊ चौबे और उनके पुत्र चंदन चौबे खेत पर पहुंचकर मेढ़ काटने लगे. विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट और धक्का-मुक्की की, जिससे बाबूलाल चौबे जमीन पर गिर पड़े.

₹5000 और सोने की चेन छीनने का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनकी जेब से ₹5000 नकद निकाल लिया गया तथा गले से सोने की चेन भी छीन ली गई. घटना के बाद उन्होंने चैनपुर थाने पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravishankar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >