कुदरा के वार्ड आठ में सुविधाओं का अभाव, लोगों में नाराजगी

नगर पंचायत कुदरा के वार्ड आठ के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. मुहल्ले की जर्जर सड़क से लोगों का आना-जाना विवशता बना हुआ है.

सड़क, नाली व पेयजल की समस्या से जूझ रहे वार्डवासी नगर पंचायत बनने के बाद भी नहीं हुआ वार्ड का विकास कुदरा. नगर पंचायत कुदरा के वार्ड आठ के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. मुहल्ले की जर्जर सड़क से लोगों का आना-जाना विवशता बना हुआ है. सड़क की मरम्मत के लिए स्थानीय लोगों ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगायी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. वहीं, वार्ड में जलनिकासी के अभाव में लोग नारकीय जिंदगी जीने को मजबूर हैं. पेयजल की भी समुचित व्यवस्था नहीं है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है. नाली के अभाव में घरों का पानी गलियों में गिरता है, जिससे हमेशा जलजमाव की स्थिति बनी रहती है. इधर, वार्ड की गलियों की स्थिति भी काफी जर्जर हो गयी है, जिसके चलते लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी होती है. लोगों का कहना है कि गर्मी के दिनों में पेयजल की व्यवस्था नहीं रहने से उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है. वार्डवासियों का कहना है कि कुदरा नगर पंचायत बनने के बाद भी वार्ड आठ का कायाकल्प नहीं हुआ. नगर पंचायत बनने से पहले जो स्थिति थी, आज भी वही बनी है. स्थानीय निवासी मुकेश गुप्ता, लालजी सिंह, बसंत सेठ, अरविंद सिंह व विजय पासवान का कहना है कि गंदगी के कारण छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने व महिलाओं व बच्चियों को बाजार जाने में काफी परेशानी होती है. वहीं, टेगर साह, शशिकांत सिंह, राधेश्याम सिंह व बिजय चौधरी का कहना है कि गली व नाली निर्माण के लिए महीनों से जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से गुहार लगायी जा रही है. गलियों में स्ट्रीट लाइट नहीं रहने से अंधेरा कायम रहता है, जिससे वार्ड में कई बार चोरी की घटनाएं भी हो चुकी हैं. नगर प्रशासन द्वारा अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गयी है, जिससे वार्डवासियों में भारी नाराजगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >