सीबीएसइ 12वीं में कृष्णा सेंट्रल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

स्थानीय प्रखंड स्थित कृष्णा सेंट्रल स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसइ इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है.

मोहनिया शहर. स्थानीय प्रखंड स्थित कृष्णा सेंट्रल स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसइ इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है. विद्यालय के सभी 28 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल कर शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया. विद्यार्थियों का औसत प्रदर्शन 84.15 प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है. जानकारी के अनुसार, विद्यालय के विज्ञान संकाय में ईशान कुमार ने 86.2 प्रतिशत तथा आर्यन गौतम ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया. वाणिज्य संकाय में जयशिका केशरी ने 91.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, जबकि नित्या ने 87.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. प्रथम बैच की इस सफलता से विद्यालय परिवार उत्साहित है. विद्यालय के प्रबंधक आलोक सिंह ने विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक मेहनत, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित करेगा. विद्यालय की प्रधानाचार्य शशि कांत चौबे ने भी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >