कैमूर: वाहन जांच में पुलिस की कार्रवाई, कार से 367 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब बरामद, चालक फरार

कैमूर जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दुर्गावती थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक जायलो कार से 367 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि, कार चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने में सफल रहा।

Kaimur News : कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जायलो कार से 367.695 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है. हालांकि चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

वाहन जांच के दौरान मिली बड़ी खेप

पुलिस के अनुसार, कर्मनाशा (चांद नहर) के पास नियमित वाहन जांच के दौरान उजले रंग की जायलो कार (रजिस्ट्रेशन संख्या UP 65 BR 2444) को रोककर तलाशी ली गई. जांच में वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई.

8 PM और रॉयल स्टैग की 42 पेटियां जब्त

तलाशी के दौरान 8 PM ब्रांड की 38 पेटी अंग्रेजी शराब मिली, जिसमें प्रत्येक पेटी में 48 पीस थे. इसके अलावा रॉयल स्टैग ब्रांड की चार पेटियां भी बरामद हुईं, जिनमें 375 मिलीलीटर की 69 बोतलें और 750 मिलीलीटर की 18 बोतलें शामिल थीं. बरामद शराब की कुल मात्रा 367.695 लीटर आंकी गई है.

चालक फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

पुलिस कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. पुलिस ने जायलो वाहन और शराब को जब्त कर लिया है तथा फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sachidanand singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >