कैमूर : क्रिकेट खेल रहे युवक पर फायरिंग, सीने और हाथ में लगी गोली, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Kaimur Crime News : कैमूर के कुड़ासन गांव में क्रिकेट मैच के दौरान एक 24 वर्षीय युवक को गोली मार दी गई. आरोपी ने दहशत फैलाने के लिए 7-8 राउंड फायरिंग की और फरार हो गया. घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है.

Kaimur Crime News : कैमूर जिले में गुरुवार की शाम क्रिकेट मैदान में खेल रहे 24 वर्षीय युवक को बदमाश ने गोली मार दी. घटना कुड़ासन गांव स्थित मैदान की है, जहां करीब शाम 5 बजे क्रिकेट खेल रहे युवक पर आरोपी ने फायरिंग कर दी. गोली लगने से युवक के सीने और हाथ में चोट आई है. घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. घायल युवक की पहचान कुड़ासन गांव निवासी विनायक तिवारी के 24 वर्षीय बेटे विनीत तिवारी के रूप में हुई है. फिलहाल गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

बैटिंग करने के दौरान आरोपी ने चलाई गोली

घटना के प्रत्यक्षदर्शी और घायल युवक के मित्र कुड़ासन गांव निवासी आनंद मोहन पटेल ने बताया कि गुरुवार को शाम में विनीत और उसके सहित गांव के कुछ युवक मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे. घटना के वक्त विनीत बैटिंग कर रहा था. इसी दौरान उफरवलिया गांव का रहने वाला गोलू तिवारी आया और बैटिंग कर रहे विनीत को गुंडा बनने को कहते हुए उसके सीने में गोली मार दी.

दहशत फैलाने को की फायरिंग

आनंद के अनुसार, इस दौरान बदमाश ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से सात से आठ राउंड फायरिंग करते हुए भाग निकला. इसके बाद बुरी तरह से घायल हुए विनीत को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी शुरू

सदर अस्पताल में उसकी हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. इधर, घटना की जानकारी पर भभुआ थाने की पुलिस भी कुड़ासन गांव पहुंच गई है. पुलिस द्वारा मामले की छानबीन करते हुए आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

Also Read: कैमूर में लापरवाह प्रधानाध्यापकों पर गिरेगी गाज : ई-शिक्षाकोष पर डाटा एंट्री नहीं होने पर BEO का अल्टीमेटम, 24 घंटे में काम नहीं तो कटेगा वेतन




प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amit Sinha

Published by: Suryakant Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >