Kaimur News: (मोहनिया से शिवकुमार भारती) जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के मामादेव गांव में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल
जानकारी के अनुसार, मामादेव गांव निवासी गब्भू पासी (उम्र करीब 30 वर्ष) और इंजीनियर चौधरी (उम्र करीब 32 वर्ष) एक ही बाइक पर सवार होकर रोहतास जिले के एक गांव में बारात में शामिल होने गए थे. बारात से लौटने के दौरान एनएच-319 पर दिनारा के समीप टोल प्लाजा के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए.
स्थानीय लोगों ने पहुंचा अस्पताल
इस हादसे में गब्भू पासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि इंजीनियर चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
गांव में शोक की लहर
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक की लहर है.
Also Read: Kaimur Accident: कैमूर में जूनियर इंजीनियर और जेएलएम सड़क हादसे के हुए शिकार, हालत नाजुक
