चंदौली जिले के निजी अस्पताल में कैमूर की भर्ती महिला की गोली मारकर हत्या

कैमूर जिले से सटे चंदौली जिले में सोमवार की सुबह अलीनगर थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव स्थित निजी अस्पताल में भर्ती महिला मरीज की एक व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी.

फायरिंग कर भाग रहे आरोपित को ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस की कड़ी पूछताछ जारी अपराधी ने पहले अपना ब्लड प्रेशर चेक कराया, वार्ड में स्टाफ ने रोका, तो तान दी पिस्तौल कर्मनाशा. कैमूर जिले से सटे चंदौली जिले में सोमवार की सुबह अलीनगर थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव स्थित निजी अस्पताल में भर्ती महिला मरीज की एक व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित अस्पताल से भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. पुलिस आरोपित से पूछताछ कर मामले की गहन जांच में जुट गयी. जानकारी के अनुसार, मृतक महिला बिहार के कैमूर जिले की बरग़ना गांव निवासी लक्ष्मीना देवी पति विदेशी राम बतायी जा रही है. लक्ष्मीना देवी पांच मई को पैर में फ्रैक्चर के इलाज के लिए कमलापुर स्थित जिवक अस्पताल में भर्ती थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार सुबह करीब सात बजे एक युवक कंधे पर बैग लटकाये अस्पताल पहुंचा. उसने पहले अपना ब्लड प्रेशर चेक कराया और फिर सीधे वार्ड की ओर बढ़ गया. स्टाफ ने उसे रोकने की कोशिश की. लेकिन उसने पिस्तौल तान दी. इसके बाद आरोपित वार्ड में घुसा और भर्ती महिला मरीज की कनपटी पर गोली मार दी. गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. वारदात के बाद आरोपित अस्पताल से बाहर भागा और सड़क पर भी फायरिंग करते हुए फरार होने की कोशिश करने लगा. गोली चलने की आवाज सुनते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गया. वार्ड बॉय, अस्पताल कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपित का पीछा कर लिया और काफी दूर तक भागने के बाद ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना पाकर चंदौली जिले के एसपी सहित वरीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर आगे की आवश्यक कार्रवाई करते हुए गहनता से जांच पड़ताल में जुट गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >