Kaimur News: (मोहनिया से शिवकुमार भारती) मोहनिया थाना क्षेत्र के मामादेव गांव के रहने वाले श्रीनिवास पासी उर्फ गब्भू पासी अपने चचेरे भाई के साथ अपने साला की शादी से बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे तभी रविवार की देर शाम मोहनिया- पटना पथ पर दिनारा- कोचस के बीच टोल टैक्स के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया.
साले की शादी से लौट रहे जीजा की मौत
जिससे श्रीनिवास पासी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक पर बैठा मृतक का चचेरा भाई इंजीनियर पासी गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. लगभग 30 वर्षीय मृतक श्रीनिवास पासी चापाकल बोरिंग का कार्य कर अपने परिवार का भरणपोषण करते थे.
मातम में बदली खुशियां
मृतक अपने पीछे तीन पुत्री और एक नाबालिग पुत्र छोड़ गए है. घटना की जानकारी मिलते ही साला की शादी की खुशियाँ मातम में बदल गयी. मृतक की ससुराल से लेकर घर तक कोहराम मच गया. मृतक अत्यंत गरीब व्यक्ति है उनका परिवार आज भी फूस की झोपड़ी में गुजारा करता है. सोमवार की सुबह करीब 09:30 बजे शव गाँव पहुंचते ही चारों तरफ मातमी सन्नाटा पसर गया.
Also Read: Kaimur News: कैमूर में भीषण सड़क हादसा, पशु आहार लेकर जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा
