Kaimur News,(रंजय जायसवाल): कैमूर के मोहनिया रामगढ़ पथ पर दुर्गावती नदी में दो लोगों की निर्मम हत्या के मामले ने हर किसी को सन्न कर दिया. कत्ल इतनी बेरहमी से किया गया था की लोगों की आंखों में कातिल के लिए भारी आक्रोश देखने को मिला. नदी में मिले शव के कुछ अंग पानी में तैरते हुए दिखे, जबकि कुछ बॉडी पार्ट्स दो सुटकेस में मिले.
नदी में तैरता हुआ मिला शव
नदी में एक नन्हे मासूम, जिसके दोनों हाथ, दोनों पैर तैरते हुए मिले और शरीर से धड़ गायब थे, जबकि दूसरा बिना हाथ पैर के कटे धड़ नदी के उतरी पूर्वी छोर पर नदी में तैरते हुए मिले, धड़ के कटे अंग नदी के दक्षिणी तरफ नीले रंग के दो सूटकेस में बंद पाए गए, शव से काफी दुर्गंध आ रही थी. पुल के नीचे नदी तट पर लगभग ढाई घंटे तक सैकड़ो की संख्या में गांव के लोग अज्ञात शव की पहचान और हत्या के कारणों को जानने के लिए खड़े रहे, निर्मम हत्या की इस खबर ने समाज में मानवता को शर्मसार कर दिया.
पुलिस ने क्या बताया?
इधर घटनास्थल पर पहुंचे जिले के कप्तान एसपी हरिमोहन शुक्ला और जिले की एफएसएल टिम की देख रेख में नदी से धड़ के साथ कटे अंगों से भरे दोनों सूटकेसो को नदी से निकाला गया, इस दौरान एसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि पूरे जिले में किसी भी थाने से मिसिंग की कोई खबर नहीं है. अन्य जिले से भी मिसिंग की जानकारी मांगी गई है. दो लोगों के कटे अंग के साथ धड़ बरामद किए गए हैं, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा कि बरामद शव किसके हैं.
Also News: बिहार में जमीन खरीदने से पहले मिलेगी पूरी कुंडली, रजिस्ट्री से पहले जांच करेगी सरकार
