कैमूर में रेलवे स्टेशन के पास मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Kaimur News : कैमूर जिले के दुर्गावती रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव बरामद हुआ है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है.

दुर्गावती से सच्चिदानन्द सिंह की रिपोर्ट :
Kaimur News :
दुर्गावती रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने एक अज्ञात मृत वृद्ध महिला का शव बरामद किया है. इस मृत महिला की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी. पुलिस आस-पास के इलाकों में महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है.

झाड़ियों के पास जुटी भीड़

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह दुर्गावती रेलवे स्टेशन के पास कटीली झाड़ी के पास एक वृद्ध महिला का शव पड़ा हुआ था. झाड़ियों में शव को देखते ही आस-पास के लोगों और आमजनों की भारी भीड़ जुटने लगी. इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई.

दुर्गावती पुलिस स्टेशन , कैमूर. फोटो – प्रभात खबर

पुलिस ने कब्जे में लिया शव

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई. शव मिलने की इस घटना से स्टेशन और आस-पास के इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा राज

इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि एक मृत वृद्ध महिला का शव रेलवे स्टेशन के निकट से बरामद किया गया है. पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) रिपोर्ट आने के बाद ही सही तरीके से पता चल पाएगा कि महिला की उम्र कितनी है और उसकी मौत किन कारणों से हुई है.

Also Read : मोहर्रम को लेकर कैमूर में अलर्ट मोड पर पुलिस, कई गांवों में निकाला गया फ्लैग मार्च

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों से जुड़ी हाइपरलोकल खबरों, शिक्षा, रोजगार, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार के विषयों पर समाचार लेखन का कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >