रामपुर में दो घरों में भीषण चोरी, करोड़ों के गहने और नगदी लेकर फरार हुए चोर

जिले के रामपुर करमचट थाना क्षेत्र में सोमवार रात बड़ी चोरी की वारदात से सनसनी फैल गई. निशिझा गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के गहने, नगद रुपये और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया

Kaimur News: (रामपुर से राजू कुमार) जिले के रामपुर करमचट थाना क्षेत्र में सोमवार रात बड़ी चोरी की वारदात से सनसनी फैल गई. निशिझा गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के गहने, नगद रुपये और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गांव में दहशत फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस और डीआईओ टीम मामले की जांच में जुट गई है और चोरों की पहचान के लिए आसपास के इलाके को खंगाला जा रहा है .

दो घरों में देर रात घुसे चोर

जानकारी के अनुसार चोरों ने सोमवार रात निशिझा गांव निवासी शिव बच्चन सिंह और रामायण सिंह के घर को निशाना बनाया. देर रात घर में घुसे चोरों ने लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के गहने, नगदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया .

सुबह नींद खुली तो उड़ गए होश

मंगलवार सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और कीमती सामान गायब मिला. चोरी की खबर फैलते ही गांव के लोग मौके पर जुट गए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही करमचट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है.

डीआईओ टीम ने किया एरिया डंप

सूचना पर डीआईओ टीम भी मौके पर पहुंची और तकनीकी जांच शुरू की. टीम ने एरिया डंप कर आसपास के मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान शुरू कर दिया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

Also Read: यूपी खनन विभाग की चेकिंग से थमा बालू ट्रकों का पहिया, बिहार सीमा पर लगी लंबी कतार, सड़क पर खड़े हुए सैकड़ों ट्रक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >