कैमूर में चोरों का आतंक, घर के सामने बंधी तीन भैंसें चोरी, ग्रामीणों में दहशत

Kaimur News: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के बजरकोना गांव में अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए घर के सामने बंधी तीन भैंसों की चोरी कर ली. करीब दो लाख रुपये मूल्य की इस पशुधन चोरी से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है.

Kaimur News:(सतेन्द्र प्रताप सिंह) कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरकोना गांव में अज्ञात चोरों ने पशु चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देकर ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है..चोरों ने घर के सामने बंधी तीन भैंसों को रात्रि के अंधेरे में खोलकर चोरी कर लिया. पीड़ितों की पहचान विजेंद्र कुमार सिंह और दिनेश कुमार सिंह, निवासी बजरकोना गांव के रूप में की गई है.

रात 1 से 2 बजे के बीच हुई वारदात

पीड़ित परिवार के अनुसार, घटना रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुई. अज्ञात चोर घर के बाहर बंधी तीनों भैंसों को खोलकर ले गए. सुबह जब परिवार की नींद खुली तो पशु गायब मिले, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने आसपास बंधी अन्य गाय और भैंसों को भी ले जाने का प्रयास किया था, लेकिन वे सफल नहीं हो सके. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर पूरी तैयारी के साथ पशु चोरी करने पहुंचे थे.

करीब दो लाख रुपये का नुकसान

स्थानीय लोगों के अनुसार चोरी गई तीनों भैंसों की अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है. यह नुकसान उन परिवारों के लिए बड़ा झटका है, जो पूरी तरह पशुपालन पर निर्भर हैं. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने कुदरा थाना को सूचना दी.

पुलिस जांच में जुटी, सुराग तलाश जारी

सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों और संभावित सुरागों की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है और चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.

ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन पर उठे सवाल

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि कुदरा क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस अब तक कई मामलों का खुलासा नहीं कर सकी है. ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने में व्यवस्था पूरी तरह विफल साबित हो रही है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं.

चोरी की बरामदगी और गिरफ्तारी की मांग

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरी गई तीनों भैंसों की जल्द बरामदगी की जाए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके.

Also Read:रोहतास के कोचस में यूपी पुलिस की कार्रवाई, दो युवकों को हिरासत में लिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >