Kaimur News (पंकज सिंह) : विगत बुधवार की शाम आए तेज तूफान की वजह से भगवानपुर-चैनपुर पथ पर एक किशोरी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी. जिसकी रविवार की अहले सुबह ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतका स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर गांव निवासी शिव मुनीराम (पूर्व वार्ड सदस्य) की 17 वर्षीय पुत्री सिंधु कुमारी बताई गई है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बीते बुधवार की शाम सिंधु कुमारी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने बड़े भाई अरुण कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी बड़ी बहन बिंदु कुमारी उर्फ बिंदु देवी की गांव अमांव (जिगनी-मनीहारी) जा रही थी.
तूफान आने से गाड़ी से नीचे गिरी किशोरी
इस दौरान भभुआ शहर के हिस्से वाली सुवरा नदी को पार करने थोड़ी हीं देर बाद अचानक तूफान उठ गया, जिसके जोरदार झोंके के झटके से सिंधु पीछे की ओर सड़क पर जा गिरी, जिससे उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट पहुंची और वह बेहोश हो गई. इसके बाद सबसे पहले उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने किशोरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ड्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया. तब से उसका इलाज वहां चल रहा था.
किशोरी की मृत्यु के बाद परिजनों में मातम
मगर करीब 84 घंटे बीच जाने के बाद भी वह चेतना में नहीं लौट सकी और रविवार की अहले सुबह करीब 5 बजे उसकी सांसे थम गई. जिसके बाद परिजनों ने रोना-धोना शुरू कर दिया. मृतक के पिता शिव मुनी राम ने बताया कि डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे घर लाया जा रहा है. बताया जाता है कि शिवमुनी राम का परिवार अत्यंत गरीब है, जिनके द्वारा स्थानीय क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं राजनेताओं से आर्थिक सहयोग की मांग की जा रही है. बताया जा रहा है कि सिंधु के पिता ने अपनी बेटी के होने वाले इलाज का खर्च उठाने में कहीं से पीछे नहीं हटे.
Also Read : बिहार के धनकुबेर इंजीनियर के घर रेड में क्या-क्या मिला? 18 साल की नौकरी में बनाई 10 करोड़ की संपत्ति
