Kaimur News : आज भी राहत के आसार नहीं, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम विभाग की ये चेतावनी

Kaimur News कैमूर जिले में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही बेहिसाब गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है . आसमान में बादलों की आवाजाही और छिटपुट बारिश होने के बावजूद जिले में गर्मी का सितम चरम पर है

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही बेहिसाब गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है . आसमान में बादलों की आवाजाही और छिटपुट बारिश होने के बावजूद जिले में गर्मी का सितम चरम पर है . मौसम विभाग के अनुसार, आज मंगलवार को भी मौसम का यही मिजाज बरकरार रहने की पूरी संभावना है . दिन में बादलों की ओट से निकलने वाली तेज धूप और उमस लोगों को जमकर परेशान करेगी . हालांकि, दिनभर बादलों की आवाजाही और हल्की छिटपुट बारिश से कुछ समय के लिए मामूली राहत जरूर मिल सकती है .सप्ताह के अंत तक नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह के अंत तक जिले में इसी प्रकार की तपिश और गर्मी पड़ने की संभावना है . आने वाले दिनों में पारा 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है . लगातार पुरवा हवा चलने और हवा में आर्द्रता (नमी) का स्तर 72 प्रतिशत से अधिक रहने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल रखेगी .

जानिए, क्या रहेगी आज तापमान और हवा की स्थिति

मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है . सुबह और शाम के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं . वहीं, 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरब से पश्चिम की ओर हल्की से मध्यम हवाएं चलेंगी .

दोपहर 10 बजे के बाद बरतें सावधानी

गर्मी और उमस के इस डबल अटैक को देखते हुए आज भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है . इसलिए प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर 10 बजे के बाद बेहद जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें . धूप और हीटस्ट्रोक से बचाव के लिए अपने साथ हेलमेट, गमछा, टोपी, छाता और पानी की बोतल रखना न भूलें .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >