आंधी-तूफान से दो दिनों से ठप बिजली, कैमूर में पानी के लिए तरस रहे लाखों लोग

जिले के रामपुर प्रखंड में बुधवार रात आए तेज आंधी-तूफान ने बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा दी है. पिछले दो दिनों से रामपुर और भगवानपुर प्रखंड की करीब ढाई लाख आबादी बिजली संकट से जूझ रही है.

Kaimur News: (रामपुर से राजू कुमार) जिले के रामपुर प्रखंड में बुधवार रात आए तेज आंधी-तूफान ने बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा दी है. पिछले दो दिनों से रामपुर और भगवानपुर प्रखंड की करीब ढाई लाख आबादी बिजली संकट से जूझ रही है. बिजली नहीं रहने के कारण पेयजल संकट गहरा गया है और लोगों के बीच हाहाकार मचा हुआ है.

सिंटेक्स टंकी भरवाने को मजबूर लोग

शुक्रवार को दोनों प्रखंडों में जगह-जगह ट्रैक्टर और पिकअप पर जनरेटर रखकर पानी सप्लाई की जा रही थी. लोग ढाई सौ से तीन सौ रुपये खर्च कर सिंटेक्स टंकी भरवाने को मजबूर दिखे. पसाई गांव के जितेश कुमार, विकास साह,छट्ठू कुमार तथा अकोढ़ी गांव के गोपाल दुबे, अभय दुबे, सालू सिंह समेत बेलाव, खजुरा, कुर्था, बिछिया, सबार, अमांव, थिलोई, कूड़ारी और तेनुआ सहित दर्जनों गांवों के लोगों ने बताया कि मजबूरी में पैसे देकर पानी भरवाना पड़ रहा है, क्योंकि पूरा इलाका बिजली पर निर्भर है.

समरसेबल बंद होने से हालत बिगड़े

भीषण गर्मी और लू के बीच समरसेबल बंद होने से हालत और खराब हो गए हैं. कई गांवों में लोग पीने के पानी के लिए भटकते नजर आए. पहाड़ी तलहटी वाले गांवों में पहले से जल संकट था, अब बिजली बाधित होने से स्थिति और गंभीर हो गई है. भू-जल स्तर नीचे चले जाने के कारण कई चापाकल और बोरिंग भी जवाब देने लगे हैं.

25 हजार आबादी परेशान

बिजली नहीं रहने से मोबाइल फोन डिस्चार्ज हो गए हैं, जिससे लोगों का संपर्क टूट रहा है. छात्रों की पढ़ाई और दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हुआ है. खजुरा पावर हाउस और करमचट पावर हाउस से जुड़े पांच फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है. इससे रामपुर प्रखंड की करीब एक लाख 25 हजार आबादी अंधेरे और भीषण गर्मी में परेशान है.

आंधी तूफान से क्षतिग्रस्त हुए 33 केवी लाइन के 80 पिन इंसुलेटर

कनीय विद्युत अभियंता परमेश्वर कुमार ने बताया कि आंधी-तूफान के कारण 33 केवी लाइन के 80 पिन इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. कई जगह तार टूट गए हैं तथा 100 से अधिक बिजली पोल गिर गए हैं. करीब 50 से 60 स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हुई है. विभाग की ओर से तीन दर्जन मानव बल लगाकर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है.

कनीय विद्युत अभियंता का बयान

उन्होंने बताया कि सबार फीडर की 50 प्रतिशत तथा करमचट फीडर की 90 प्रतिशत बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है. वहीं खजुरा पावर हाउस की 33 केवी लाइन अब तक चालू नहीं हो सकी है, जिसे शाम तक बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है. इसके बाद सभी फीडरों की जांच कर बिजली सप्लाई शुरू की जाएगी. विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में बिजली आपूर्ति पूरी तरह सामान्य हो सकती है.

Also Read: दो वर्षों से बंद जलमीनार, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा औरंगाबाद का महादलित टोला, प्रशासन बेखबर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >