Kaimur News : NH-19 पर जोरदार एक्सीडेंट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Kaimur News : एनएच-19 पर खड़े ट्रक से पिकअप की टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

Kaimur News (विनोद कुमार सिंह) : दुर्गावती थाना क्षेत्र के खजुरा गांव के समीप एन-एच 19 पर सोमवार की सुबह पिकअप और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई. घटना में पिकअप के परखच्चे उड़ गए तथा पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

पिकअप ने खड़े ट्रक में पीछे से मारी जोरदार टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना क्षेत्र के खजुरा के पास एन एच 19 पर एक ट्रक पहले से खड़ी थी. इसी क्रम में बिहार से नौबतपुर की तरफ एक पिकअप जा रहा था और जैसे ही पिकप खजुरा गांव के समीप पहुंचा. उक्त ट्रक में पिछे से जबरदस्त टक्कर हो गया. घटना में पिकअप के परखच्चे उड़ गए और पिकअप का चालक गंभीर रूप से गायक हो गया .घटना के बाद तत्काल पिकअप चालक को इलाज के लिए चंदौली ले जाया गया .जहां पर चालक का इलाज चल रहा.

Also Read : Nawada News : 24 घंटे में 25 गिरफ्तारी, नवादा पुलिस का अपराधियों पर बड़ा प्रहार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >