कर्मनाशा में खेत बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम, किसानों को मिला प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण

Kaimur News: दुर्गावती प्रखंड के चेहरिया पंचायत भवन में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को प्राकृतिक खेती, मृदा जांच और उर्वरकों के संतुलित उपयोग की जानकारी दी गई. कृषि विशेषज्ञों ने खेती की लागत कम करने और मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने पर जोर दिया.

Kaimur News (मैनुद्दीन शाह): कैमूर के कर्मनाशा से मैनुद्दीन शाह की रिपोर्ट. दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के चेहरिया पंचायत भवन पर गुरुवार को खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस विशेष कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने, रासायनिक उर्वरकों का कम से कम उपयोग करने और मिट्टी की उर्वरा शक्ति को हमेशा बनाए रखने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई.

खाद के संतुलित उपयोग की सलाह

प्रशिक्षण के दौरान सहायक तकनीकी प्रबंधक सानंद कुमार सिंह एवं रिशु कुमार ने उपस्थित किसानों को एनपीके (NPK) व सुपर खाद के संतुलित उपयोग, मृदा जांच की आवश्यकता और आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि मिट्टी की वैज्ञानिक जांच कराकर आवश्यकता के अनुसार खाद का प्रयोग करने से खेती की लागत काफी कम होती है और फसल का उत्पादन भी बेहतर होता है.

प्राकृतिक खेती के लिए किया प्रेरित

इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर तेजी से बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया. इस महत्वपूर्ण अवसर पर वार्ड सदस्य राम प्रवेश, यमुना सिंह, गायत्री देवी सहित क्षेत्र के कई प्रगतिशील किसान एवं प्रबुद्ध ग्रामीण मुख्य रूप से उपस्थित थे. सभी किसानों ने कृषि तकनीकों को अपनाने का संकल्प लिया.

Also Read: कैमूर में तेज रफ्तार का कहर: जीजा-साली की बाइक को रौंदते हुए पलटी पिकअप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >