कैमूर में आज प्रभारी डीआईजी हरप्रीत कौर का दौरा, पुलिस व्यवस्था और कार्यो की करेंगी जांच

Kaimur News: कैमूर में आज प्रभारी डीआईजी हरप्रीत कौर का दौरा. पुलिस कार्यों की समीक्षा के लिए पहुंचेंगी. एसपी कार्यालय में बैठक कर वे FIR, केस निष्पादन, अनुसंधान और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर समीक्षा करेंगी. दौरे के दौरान थानों और पुलिस लाइन का निरीक्षण भी किया जाएगा. इसके बाद वे पूरे आकलन की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगी.

Kaimur News: कैमूर जिले में पुलिस व्यवस्था की समीक्षा के लिए आज प्रभारी डीआईजी हरप्रीत कौर का आगमन होगा. अपने इस दौरे के दौरान वह जिले में पुलिस कार्यों का जायजा लेंगी और विभिन्न स्तरों पर हो रहे कार्यों की समीक्षा करेंगी.

एसपी ऑफिस में होगी समीक्षा बैठक

प्रभारी डीआईजी एसपी कार्यालय पहुंचकर जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी. इस दौरान प्राथमिकी (FIR), स्टेशन डायरी, केस निष्पादन, अनुसंधान की प्रगति, पुलिस प्रशिक्षण तथा पुलिस वाहनों के रखरखाव जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की जाएगी.

थानों और पुलिस लाइन का भी करेंगी निरीक्षण

दौरे के क्रम में हरप्रीत कौर जिले के विभिन्न थानों और पुलिस लाइन का भी निरीक्षण करेंगी. निरीक्षण के दौरान वहां की व्यवस्थाओं, संसाधनों और कार्यप्रणाली का आकलन किया जाएगा, ताकि पुलिसिंग को और प्रभावी बनाया जा सके.

मुख्यालय को सौंपेंगी रिपोर्ट

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार हर जिले में एक वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी को प्रभारी बनाकर नियमित समीक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. इसी कड़ी में कैमूर जिले में किए गए कार्यों और निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का आकलन कर प्रभारी डीआईजी अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपेंगी.

कई बिंदुओं पर रहेगा फोकस

इस समीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति, लंबित मामलों के निष्पादन, जांच की गुणवत्ता और प्रशासनिक कार्यशैली जैसे कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

अधिकारियों की रहेगी मौजूदगी

दौरे के दौरान जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे और प्रभारी डीआईजी को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएंगे. इस समीक्षा से जिले की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है.

Also Read: रोहतास में भीषण सड़क हादसा: ऑटो-पिकअप की टक्कर में एक की मौत, एक ही परिवार के चार गंभीर घायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >