Kaimur News : कैमूर में सोने के भाव में 3000 रुपये व चांदी में 10 हजार की भारी गिरावट

KaimurNews मांग की वजह से कैमूर जिले में सोने-चांदी के भाव में उतार चढ़ाव जारी है. आज शनिवार को जिले में सोने के भाव में 3000 रुपये और चांदी में 10 हजार रुपये की भारी गिरावट दर्ज की जा रही है

KaimurNews : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : मांग की वजह से कैमूर जिले में सोने-चांदी के भाव में उतार चढ़ाव जारी है. आज शनिवार को जिले में सोने के भाव में 3000 रुपये और चांदी में 10 हजार रुपये की भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. जिले में शादियों का सीजन (लग्न) शुरू होते ही सोने और चांदी बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है गौरतलब है कि चांदी का भाव पिछले एक सप्ताह से स्थिर था, लेकिन अब इसमें भी बड़ी तेजी आ गई है.

कैमूर में आज क्या हैं सोने-चांदी के भाव

शनिवार को बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों ने रफ्तार पकड़ली. आज के अनुमानित और कल के भाव इस प्रकार हैं:

24 कैरेट सोना: ₹1,41,470 प्रति 10 ग्राम (संभावित). जबकि एक दिन पहले यह ₹1,44,470 प्रति 10 ग्राम था.

22 कैरेट सोना: ₹1,32,590 प्रति 10 ग्राम.

18 कैरेट सोना: ₹1,12,000 प्रति 10 ग्राम.

चांदी : ₹2,55,900 प्रति किलोग्राम.

चांदी के जेवर: ₹2,000 प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से).

चांदी के बर्तन: ₹2,200 प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से).

क्या कहते हैं एक्सपर्ट: स्वर्ण व्यवसायी अमित सेठ के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध का असर कम होने और स्थानीय बाजार में लग्न (शादियों का सीजन) शुरू होने की वजह से सोने-चांदी के दामों में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

आलू-प्याज की कीमतों पर लगा ब्रेक, हरी सब्जियां हुईं सस्ती

राहत की बात यह है कि कैमूर में बाहर से आने वाले आलू और प्याज के दामों में चल रही तेजी अब थम गई है. शनिवार को मंडी में इन दोनों मुख्य सब्जियों के दाम स्थिर दिखे. हालांकि, लहसुन की कीमतों में क्वालिटी के अनुसार मामूली बढ़त अब भी बनी हुई है.

मंडी में सब्जियों के थोक भाव (प्रति क्विंटल):

आलू (मंडी भाव): ₹1,020 से ₹1,160

प्याज (मंडी भाव): ₹1,480 से ₹1,160

टमाटर: ₹480 से ₹660 से शुरुआत

लहसुन: ₹800 से ₹1,000

अनाज, दालें और तिलहन के भाव

गेहूं: ₹2,200 से ₹2,500

धान (सामान्य): ₹1,800 से ₹2,100

चना दाल: ₹4,800 से ₹5,400

मसूर दाल: ₹5,500 से ₹6,200

अरहर दाल: ₹6,500 से ₹7,500

सरसों (तिलहन): ₹5,000 से ₹5,800

गर्मी बढ़ने पर फिर महंगे हो सकते हैं दाम

आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बाजार की स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि फिलहाल केवल लहसुन, हरी मिर्च और नींबू के दामों में ही तेजी है. आने वाले एक-दो दिनों में प्याज के रेट और गिरने की संभावना है. पिछले कुछ दिनों से बाहर से आने वाली हरी सब्जियां महंगी थीं, लेकिन अब आवक सुधरने से उनके भाव गिर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी और स्थानीय स्टॉक कम होगा, तब रांची और वाराणसी से हरी सब्जियों की आवक शुरू होगी. उस दौरान हरी सब्जियां एक बार फिर महंगी हो सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: JITENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >