Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : स्थानीय बाजार की मांग के अनुसार कैमूर जिले में सोने और चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. शनिवार को जिले के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी बढ़त दर्ज की गई है. जहां सोने के भाव में 1870 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है, वहीं चांदी की कीमत में 21,200 रुपये प्रति किलो का भारी उछाल देखा जा रहा है.
दरअसल, पिछले एक सप्ताह से चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ था, लेकिन अब इसने एक बड़ी तेजी का रुख कर लिया है.
सर्राफा बाजार, जानें आज का रेट
स्वर्ण व्यवसायी अमित सेठ के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दामों में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. शनिवार को भभुआ बाजार में कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहने की संभावना है:
24 कैरेट सोना : ₹1,43,940 प्रति 10 ग्राम (जबकि एक दिन पहले यह ₹1,42,070 था)
22 कैरेट सोना : ₹1,33,590 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹1,14,000 प्रति 10 ग्राम
चांदी (कच्ची) : ₹2,66,100 प्रति किलोग्राम
चांदी के जेवर : ₹2,000 प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से)
चांदी के बर्तन : ₹2,200 प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से)
भभुआ मंडी में अनाज के भाव
सर्राफा बाजार के साथ-साथ भभुआ की मुख्य मंडी में अनाज और दालों के थोक व खुदरा भाव स्थिर बने हुए हैं. आज के प्रमुख दाम इस प्रकार हैं:
अनाज-दाल का प्रकार भाव (रुपये प्रति क्विंटल)
गोविंद भोग चावल ₹10,000- ₹12,000
अरहर दाल ₹10,800- ₹11,000
मूंग दाल ₹7,800- ₹8,450
चना दाल ₹7,250 – ₹8,450
मसूर दाल ₹6,300 – ₹6,750
सरसों ₹5,400- ₹5,850
कतरनी चावल ₹3,500 – ₹3,700
मंसूरी चावल ₹2,650 – ₹2,900
गेहूं ₹2,400 – ₹2,700
सब्जी मंडी का ताजा हाल
भभुआ की सब्जी मंडी में आज लहसुन, नींबू और टमाटर के तेवर कड़े नजर आ रहे हैं, जबकि हरी सब्जियां सामान्य दाम पर उपलब्ध हैं:
लहसुन: ₹200 प्रति किलो
नींबू : ₹140 प्रति किलो
टमाटर : ₹50 – ₹60 प्रति किलो
खीरा: ₹50 प्रति किलो
प्याज / बैगन / करेला:₹40 प्रति किलो
नेनुआ / भिंडी / लौकी:₹30 प्रति किलो
परवल: ₹20 प्रति किलो
आलू: ₹12 प्रति किलो
